आईपीएल खिताब जीतने वाली टीम और विजेता लिस्ट– इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) क्रिकेट जगत का सबसे प्रतिष्ठित और रोमांचक टूर्नामेंट है। हर साल इसमें दुनियाभर के बेहतरीन क्रिकेट खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं और दर्शकों को अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिलता है। इस टूर्नामेंट का मुख्य आकर्षण होता है आईपीएल ट्रॉफी, जिसे जीतने के लिए टीमें अपनी पूरी ताकत झोंक देती हैं। आइए जानते है आईपीएल के चैंपियंस के बारे में।

आईपीएल खिताब जीतने वाली टीम (2008-वर्तमान)
आईपीएल के अभी तक कुल 17 संस्करण खेले जा चुके है जिनमे हमे 5 विजेता मिल चुके है। वर्तमान में आईपीएल में 10 टीमे हिसा लेती है लेकिन 2022 से पहले आईपीएल में केवल 8 टीमें खेलती थी। 2008 में आईपीएल की शुरुआत हुई थी। तब से लेकर आज तक कई टीमों ने इस प्रतिष्ठित खिताब को अपने नाम किया है। किसी भी टीम के लिए आईपीएल खिताब जीतना न केवल उनके खिलाड़ियों की मेहनत और टीम वर्क का प्रमाण है, बल्कि यह उनके फैंस के लिए भी गर्व का पल होता है।
आईपीएल खिताब जीतने वाली प्रमुख टीमें
- मुंबई इंडियंस (MI)
मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम मानी जाती है। रोहित शर्मा की कप्तानी में इस टीम ने सबसे ज्यादा बार (5 बार) खिताब जीता है। उनकी सटीक रणनीतियां और बेहतरीन खिलाड़ियों का संयोजन उन्हें दूसरों से अलग बनाता है। - चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
एमएस धोनी के नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स ने भी 5 बार आईपीएल खिताब जीता है। यह टीम अपनी स्थिरता और कठिन समय में प्रदर्शन करने की क्षमता के लिए जानी जाती है। - कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)
कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2012,2014 और 2024 में खिताब जीता। 3 आईपीएल खिताब के साथ KKR तीसरी सबसे सफल टीम है। गौतम गंभीर की कप्तानी में यह टीम अपने आक्रामक अंदाज के लिए प्रसिद्ध रही। - सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
2016 में, सनराइजर्स हैदराबाद ने बेहतरीन गेंदबाजी और टीम वर्क के दम पर खिताब अपने नाम किया। - राजस्थान रॉयल्स (RR)
2008 में, आईपीएल के पहले सीजन की विजेता राजस्थान रॉयल्स बनी। यह टीम शेन वॉर्न की कप्तानी में खेली और इतिहास रचा। - गुजरात टाइटन्स(GT)– 2022 में, गुजरात टाइटन्स ने बेहतरीन गेंदबाजी और टीम वर्क के दम पर खिताब अपने नाम किया।
आईपीएल विजेता टीम लिस्ट (2008-वर्तमान)
आईपीएल में अभी तक हुए सभी सीजन के विजेता और उपविजेताओ के नाम कुछ इस प्रकार है –
वर्ष | विजेता | उपविजेता |
---|---|---|
2008 | राजस्थान रॉयल्स | चेन्नई सुपर किंग्स |
2009 | डेक्कन चार्जर्स | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर |
2010 | चेन्नई सुपर किंग्स | मुंबई इंडियंस |
2011 | चेन्नई सुपर किंग्स | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर |
2012 | कोलकाता नाइट राइडर्स | चेन्नई सुपर किंग्स |
2013 | मुंबई इंडियंस | चेन्नई सुपर किंग्स |
2014 | कोलकाता नाइट राइडर्स | किंग्स इलेवन पंजाब |
2015 | मुंबई इंडियंस | चेन्नई सुपर किंग्स |
2016 | सनराइजर्स हैदराबाद | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर |
2017 | मुंबई इंडियंस | राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स |
2018 | चेन्नई सुपर किंग्स | सनराइजर्स हैदराबाद |
2019 | मुंबई इंडियंस | चेन्नई सुपर किंग्स |
2020 | मुंबई इंडियंस | दिल्ली कैपिटल्स |
2021 | चेन्नई सुपर किंग्स | कोलकाता नाइट राइडर्स |
2022 | गुजरात टाइटंस | राजस्थान रॉयल्स |
2023 | चेन्नई सुपर किंग्स | गुजरात टाइटंस |
2024 | कोलकाता नाइट राइडर्स | सनराइजर्स हैदराबाद |
सर्वाधिक आईपीएल विजेता टीम लिस्ट
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स दोनों ही टीमे आईपीएल की सबसे सफल टीमे है, दोनों टीमों ने आईपीएल मे 5-5 बार आईपीएल का फाइनल जीता है। आईपीएल के सभी विजेताओ के नाम और विजयी वर्ष कुछ इस प्रकार है –
आईपीएल विजेता टीम | फाइनल कितने बार जीता | वर्ष |
---|---|---|
मुंबई इंडियंस | 5 | 2013, 2015, 2017, 2019, 2020 |
चेन्नई सुपर किंग्स | 5 | 2010, 2011, 2018, 2021, 2023 |
कोलकाता नाइट राइडर्स | 3 | 2012, 2014, 2024 |
सनराइजर्स हैदराबाद | 1 | 2016 |
राजस्थान रॉयल्स | 1 | 2008 |
डेक्कन चार्जर्स | 1 | 2009 |
वर्तमान में आईपीएल के सभी टीम
वर्ष 2022 से पहले आईपीएल मे केवल 8 टीमे थी लेकिन आईपीएल के ग्रोथ को देखकर वर्ष 2022 में 2 और टीमों को शामिल किया गया। अब आईपीएल मे कुल 10 टीमे खेलती है। आईपीएल के सभी टीमों के नाम उनके कप्तान के साथ-
आईपीएल टीम लिस्ट | कप्तान |
---|---|
मुंबई इंडियंस(MI) | हार्दिक पाण्ड्या |
दिल्ली कैपिटल्स(DC) | अक्षर पटेल |
सनराइजर्स हैदराबाद(SRH) | पैट कमीन्स |
चेन्नई सुपर किंग्स(CSK) | ऋतुराज गायकवाड |
कोलकाता नाइट राइडर्स(KKR) | वेंकटेश अय्यर |
राजस्थान रॉयल्स(RR) | संजु सैमसन |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर(RCB) | विराट कोहली |
पंजाब किंग्स(PBKS) | श्रेयस अय्यर |
गुजरात टाइटन्स(GT) | शुभमन गिल |
लखनऊ सुपर जायन्ट्स (LSG) | रिसभ पंत |
आईपीएल का खेल रोमांच, मनोरंजन और क्रिकेट की नई ऊंचाइयों का प्रतीक है। यह केवल एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि एक महोत्सव है, जो हर साल देश और दुनिया को जोड़ता है। यदि यह पोस्ट पसंद आया होगा तो इसे शेयर जरूर करे और कमेन्ट जरूर करे। ज्यादा जानकारी के लिए आप IPL के आधिकारी साइट में जा सकते है।